गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय
- फोटो : Amar Ujala
सबहेडः जीडीए ने छोटे-बड़े 8294 बकाएदारों पर कार्रवाई तेज की, सभी प्रवर्तन प्रभारियों को आवेदन की रिपोर्ट देने के निर्देश
- दिवाली के बाद और तेज होगी बकाएदारों पर कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जीडीए ने बकाएदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण की ओर से विभिन्न योजनाओं में शिविर लगाकर बकाएदारों को आवेदन कराए जाएंगे। प्रवर्तन प्रभारियों को बकाएदारों को आवेदन कराने की रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को देंगे। प्राधिकरण की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाने के साथ बकाएदारों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिए गए हैं।
दूसरी ओर आवेदन नहीं करने वाले बकाएदारों को उनके घर जाकर आवेदन कराने के लिए जागरूक किया जाएगा। बकाएदारों से छूट के साथ वसूली करने के लिए शासन की एकमुश्त समाधान योजना जारी है। मार्च महीने में लागू हुई योजना को कोरोना महामारी और फिर लॉकडाउन के कारण योजना का प्रचार प्रसार नहीं हो सका। इसी के चलते शासन ने इस योजना को पहले सितंबर और फिर तीन माह बढ़ाते हुए 31 दिसंबर तक लागू कर दिया था। योजना में बड़े बकाएदारों ने तो योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया, लेकिन छोटे बकाएदारों ने रूची नहीं दिखाई।
ऐसे में अब प्राधिकरण ने बकाएदारों को घर-घर जाकर आवेदन कराने के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया है। बता दें कि जीडीए के छोटे-बड़े 8294 बकाएदार हैं। इन बकाएदारों पर प्राधिकरण का 465 करोड़ रुपये बकाया है। इंदिरापुरम योजना में सर्वाधिक छोटे-बड़े बकाएदार हैं। संपत्ति अनुभाग की रिपोर्ट के अनुसार बकाएदारों की सूची में इंदिरापुरम में 1624 बकाय्एदारों पर सर्वाधिक 190 करोड़ से अधिक बकाया है। मधुबन बापूधाम योजना में 418 बकाएदारों पर 91 करोड़ बकाया है। ऐसे विभिन्न योजनाओं में बकाएदारों पर करोड़ों का बकाया है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के पहले चरण में बड़े बकाएदारों आगे आए हैं। छोटे बकाएदारों को जागरूक करने के लिए प्रवर्तन प्रभारियों को जिम्मा सौंपा गया है।
---------