फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण के बाद निगम के पार्क को बना दिया वाहनों की पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंदर्यीकरण के बाद निगम के पार्क को बना दिया वाहनों की पार्किंग - वैशाली के पार्क को पार्किंग बनाने पर नगर निगम अधिकारी बेखकर - स्थानीय निवासी ने नगर आयुक्त को भेजी शिकायत माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-1 में बिजली घर के सामने नगर निगम के पार्क को वाहनों की पार्किंग बनाने का मामला प्रकाश में आया है। लोगों का कहना है कि नगर निगम ने पिछले माह ही पार्क का सौंदर्यीकरण कराया था। लेकिन अब कुछ लोगों ने पार्क में ही गाड़ियां खड़ी करने की सुविधा बना ली है। इससे पार्क में टहलने के लिए आने वाले लोगों को दिक्कत होती है। शिकायतकर्ता ने नगर निगम अधिकारियों से गाड़ियों की पार्किंग खत्म कराने की मांग की है। वैशाली निवासी प्रशांत कुमार ने बताया कि पिछले माह नगर निगम ने हजारों रुपये खर्च कर बिजली घर के सामने पार्क का सौंदर्यीकरण कराया था। लेकिन कुछ दिनों में ही पार्क की हालत बदतर होती जा रही है। आरोप है कि पार्क में कुछ लोगों ने गाड़ियां खड़ी करनी शुरू कर दी है। इससे पार्क की घास बेकार होकर उखड़ गई है। जबकि पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में सुबह-शाम पार्क में टहलने आने वाले लोगों को ताजी हवा का कोई फायदा नहीं मिलता है। वहीं नगर निगम अधिकारियों को भी सरकारी संपत्ति पर अवैध पार्किंग बनाने की शिकायत का संज्ञान में नहीं है। अब शिकायत कर्ता ने इसको लेकर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर से शिकायत की। लेकिन अभी तक नगर निगम अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। --------------------------------- सुुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें