फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 घंटे बाद भी आग बरकरार, रविवार सुबह तक बुझने के आसार

विज्ञापन
डीसीएम फैक्टरी के गोदाम में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित.......... - शुक्रवार सुबह साढ़े 9 बजे डासना स्थित डीसीएम फैक्टरी के गोदाम में लगी थी आग - दमकल की 30 गाडिय़ां बचाव कार्य में जुटीं, मौके पर डेरा डाले हैं अफसर संवाद न्यूज एजेंसी मसूरी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे डासना की डीसीएम फैक्टरी के गोदाम में लगी आग 35 घंटे बाद भी नहीं बुझ पाई है। हालांकि, गाजियाबाद व आस-पास के जिलों से मंगाई दमकल की 30 गाडिय़ों ने मशक्कत के बाद आग के विकराल रुप को कम जरूर कर दिया। दमकल अधिकारियों के मुताबिक अभी आग धधक रही है। रविवार सुबह तक आग पूरी तरह बुझने का आसार हैं। शनिवार को दमकल व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने मौके पर डेरा डाले रखा।............... बता दें कि डासना में डीसीएम इंडस्ट्रीज कंपनी का गोदाम है। कंपनी पूर्व में ही बंद हो चुकी है। उसके गोदाम को किराए पर लेकर उसमें रद्दी और कागज के रोल रखे हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे संदिग्ध हालात में गोदाम में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए गाजियाबाद व आसपास के जिलों से दमकल की 25 गाडिय़ों को बचाव कार्य में लगाया गया। शनिवार शाम करीब साढ़े 7 बजे तक 35 घंटे बाद भी आग नहीं बुझ सकी थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आग को फैलने ले रोक लिया गया है। सिर्फ मलबा धधक रहा है। रविवार तक आग पूरी तरह शांत हो जाने का अंदेशा है। जिले की अब तक की सबसे बड़ी आग................... मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि डीसीएम के गोदाम में लगी आग जिले में अब तक की सबसे बड़ी आग है। दमकल की 25 गाडिय़ां लगातार आग पर काबू करने की कोशिश में जुटी हैं। आग लगने से गोदाम का भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। लिंटर भी कई जगह से टूटकर गिर चुका है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के जरिए भी आग बुझाने पर कार्य कराया जा रहा है। बीती रात दमकल अधिकारियों के अलावा एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन, सीओ सदर महीपाल सिंह ने मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीएम फैक्टरी के गोदाम में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
डीसीएम फैक्टरी के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें