फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लेड से खुद को लहूलुहान कर युवती के घर पहुंचा युवक, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक तरफा प्यार में युवक ने किया बखेड़ा, युवती से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े - युवती की शादी कहीं और करने पर दी आत्महत्या की धमकी, परिजनों ने पुलिस को सौंपा आरोपी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एकतरफा प्यार में युवक ने पहले खुद को ब्लेड से लहूलुहान किया और फिर युवती के घर जा पहुंचकर हंगामा कर दिया। आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए युवती के कपड़े भी फाड़ दिए। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया। जिसके बाद आरोपी ने युवती की शादी कहीं और करने पर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। परिजनों ने आरोपी को सिहानी गेट पुलिस के हवाले कर दिया। छेड़़छाड़ व धमकी का केस दर्ज कर आरोपी पवन निवासी राहुल विहार को जेल भेज दिया।.............. सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक का कहना है कि दौलतपुरा के पास राहुल विहार निवासी पवन सिंह गत 5 नवंबर की शाम करीब 6 बजे गाली-गलौच करते हुए उनके घर में आ घुसा। उसने पहले से ही अपने हाथ व टांग ब्लेड से काटकर लहूलुहान कर रखे थे। घर में घुसते ही पवन उनकी 28 वर्षीय बहन का हाथ पकड़कर खींचने लगा। विरोध करने पर पवन ने छेड़छाड़ करते हुए उनकी बहन के कपड़े फाड़ दिए। पीडि़त का कहना है कि बहन के शोर मचाने पर वह और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और आरोपी पवन को दबोच लिया। कहीं और शादी की तो आत्महत्या कर लूंगा.............. पीडि़त युवक का कहना है कि पवन ने धमकी दी कि वह उनकी बहन की शादी कहीं और नहीं होने देगा। अगर दूसरी जगह उसकी शादी की तो वह आत्महत्या कर लेगा। आरोपी का हंगामा बढ़ता गया तो वह उसे पकड़कर थाने ले आए। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि पीडि़त युवक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें