फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने की सीसवाल निवासी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने की सीसवाल निवासी युवक की हत्या संवाद न्यूज़ एजेंसी आदमपुर। आदमपुर के गांव सीसवाल के शिवालय चौक पर बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारे गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से शराब ठेके पर भी फायरिंग की। उसके बाद फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर आदमपुर थाना प्रभारी दलबल सहित मौके पर पहुंचे और आवश्यक तथ्य जुटाये। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ढाणी सीसवाल निवासी अमित उर्फ मीतू शनिवार सुबह शिवालय मंदिर के पास बनी खेल अकेडमी में प्रक्टिस करने के बाद एक ट्रेक्टर पर लिफ्ट लेकर घर आ रहा था। शिवालय चौक पर ट्रेक्टर से उतर कर अमित अपने घर जा रहा था कि इतने में अपाचे बाइक पर 2 युवक आये और उन्होंने अमित पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसके कारण अमित को 5 गोलियां 3 सिर में व 2 छाती में लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने व हत्या की सूचना मिलने से पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर थाना प्रभारी मनदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल से आवश्यक तथ्य जुटाये एवं मामले की सूचना उच्च अधिकारियों व सीन ऑफ क्राइम को दी। बाद में सीन ऑफ क्राइम इंचार्ज डॉ. अजय घटना स्थल पर पहुँचे और आवश्यक तथ्य लेकर जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें