हाइटेक इंस्टीट्यूट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर आयोजित फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में भाग लेते विभिन्न स्कूलों के शिक्षक
- फोटो : Amar Ujala
- हाइटेक इंस्टीट्यूट में हुआ फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। एनएच9 स्थित हाइटेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शुक्रवार को डिकोडिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में 60 स्कूलों के कंप्यूटर विषय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में आए विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर अपने विचार रखने के साथ खूबियों को बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह संस्थापक डिकोड कार्तिक शर्मा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को वर्तमान युग में जरूरी बताया। संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ विवेक गर्ग ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के दिशा निर्देशानुसार कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। सीआरसी डायरेक्टर अनुराग दुबे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शिक्षा को विद्यार्थियों के लिए जरूरी बताया। शिविर संयोजक अखिलेश वर्मा ने बताया कि प्रोग्राम में 60 स्कूलों के कंप्यूटर विषय के 80 शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।