एबीईएसआईटी में ऑनलाइन प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के 60 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने लिया भाग
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। एनएच9 स्थित एबीईएसआईटी इंस्टिट्यूट में नेशनल लेवल प्रोजेक्ट हेक्नोवेट 2.0 का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। ऑनलाइन नेशनल लेवल प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के 64 टीमों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सभी टीमों के विद्यार्थी लगातार 12 घंटे प्रोग्रामिंग कर अपने द्वारा बनाए गए मॉडल एक्सपर्ट्स के सामने प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान प्रोग्राम को विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर लाइव किया जाएगा। शुक्रवार को प्रोग्राम का शुभारंभ संस्थान के सलाहकार प्रो. विपिन गर्ग और निदेशक प्रो. एनके झा ने किया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान पाने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।