फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। श्रम विभाग द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त करने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें महिलाओं के लिए चलने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला श्रमिक मौजूद रहे। शुक्रवार को मेरठ रोड स्थित श्री रिंग्स एंड पिस्टल लिमिटेड मेरठ रोड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप श्रम आयुक्त गाजियाबाद क्षेत्र राजेश मिश्रा एवं सहायक श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोतियानी ने महिलाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नारी सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला निर्माण श्रमिकों के पंजीयन को कैंप का आयोजन किया जा रहा है। निर्माण श्रमिकों के हित के लिए कल्याण परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। साथी महिलाओं से संबंधित अधिनियम, समान परिश्रम अधिनियम, महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम एवं मृतिका हितलाभ अधिनियम के प्रति अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा श्रम कल्याण परिषद द्वारा संचालित गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार राशि योजना, ज्योतिबा फुले कन्यादान योजना, दत्तोपंत ठेंगड़ी मृतक अंत्येष्टि सहायता योजना, राणा हरिचंद मृतक आश्रित सहायता योजना एवं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान कारखाना प्रबंधक अशोक शर्मा एवं महिला कर्मकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें