फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश त्यागी हत्याकांड में वांछित जितेंद्र त्यागी पर अपहरण की कोशिश का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- बदमाशों पुलिस की वर्दी पहनाकर युवक को अगवा करने पहुंचा था हिंदू युवा वाहिनी का तत्कालीन जिलाध्यक्ष - सवा साल से कार्रवाई के लिए भटक रहा परिवार, एसएसपी के आदेश पर जितेंद्र समेत 8 पर दर्ज हुआ केस माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की हत्या में वांछित जितेंद्र त्यागी के खिलाफ कविनगर पुलिस ने अपहरण की कोशिश, छेड़छाड़ व एसएसी-एसटी एक्ट का केस दर्ज किया है। कविनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि पिछले साल हिंदू युवा वाहिनी के तत्कालीन जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने उनके दो बेटों व देवर से मारपीट की थी। शिकायत करने जितेंद्र त्यागी पुलिस के वेश में बदमाशों को लेकर उनके घर पहुंच गया और बड़े बेटो के न मिलने पर उनके 12 वर्षीय छोटे बेटे को अगवा करके ले जाने लगा। विरोध करने पर उनकी पुत्रवधू से अश्लीलता की। सवा साल दर-दर की ठोकरें खाने पर महिला ने एसएसपी कलानिधि नैथानी से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। जिसके बाद एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए थे।........... पीडि़त महिला का कहना है कि 17 जुलाई 2019 को हिंदू युवा वाहिनी के तत्कालीन जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने उनके दो बड़े बेटों व देवर के साथ मारपीट की थी। उनके बेटों ने ऑटो चालकों से अवैध वसूली का विरोध किया था। उन्होंने अगले ही दिन मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन जितेंद्र जितेंद्र त्यागी की ऊंची पहुंच के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इंसाफ के लिए कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला का आरोप है कि कार्रवाई के लिए भागदौड़ करने का पता लगने पर 18 अगस्त 2019 की रात करीब साढ़े 11 बजे जितेंद्र त्यागी अपने साथ सात बदमाशों को लेकर उनके घर में घुस आया। सभी लोगों ने हाथ में हथियार लिए हुए थे और चार बदमाश पुलिस की वर्दी में थे। बड़े बेटे की गैरमौजूदगी में जितेंद्र त्यागी व उसके साथियों ने उनके 12 वर्षीय बेटे वरूण की कनपटी पर पिस्टल लगा दी और जबरन उसे अगवा करके ले जाने लगे। तीनों को ऑफिस ले आना और बेटे को ले जाना................. पीडि़ता का कहना है कि जितेंद्र त्यागी ने यह कहा कि अपने दोनों बेटों व देवर को लेकर उसके दफ्तर आ जाना और 12 वर्षीय बेटे को ले जाना। महिला के मुताबिक उनकी पुत्रवधू ने विरोध किया तो जितेंद्र त्यागी व उसके साथियों ने अश्लीलता करते हुए उसके साथ मारपीट की व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद भी जितेंद्र त्यागी उनके बेटे को ले जाने लगा तो उन्होंने उसके पैर पकड़कर गुहार लगाई। इसके बाद उसके बेटे को छेोड़ा गया। महिला का आरोप है कि घटना के बाद कंट्रोल रूम पर फोन कर पुलिस बुलाई, जिसने थाने में रिपोर्ट लिखाने को कहा। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना................... महिला का आरोप है कि उन्होंने कविनगर थाने में शिकायत दी और तत्कालीन एसएसपी से भी फोन पर घटना की जानकारी दी, लेकिन इसके बाद भी जितेंद्र त्यागी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीते दिनों महिला ने एसएसपी कलानिधि नैथानी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला ने कहा कि घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। आरोपी आज भी उसके परिवार की हत्या की फिराक में घूम रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर कविनगर पुलिस ने जितेंद्र त्यागी व उसके सात अज्ञात साथियों के खिलाफ अपरहण की कोशिश, छेडड़छाड़, मारपीट, धमकी व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। नरेश त्यागी हत्याकांड में है जितेंद्र की तलाश........................ बता दें कि गत 9 अक्टूबर को लोहिया नगर में मॉर्निंग वाक के दौरान भाजपा विधायक नरेश त्यागी की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। शूटर्स सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। इस घटना में पुलिस को हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी के शामिल होने के सुराग मिले थे। तभी से पुलिस जितेंद्र की तलाश में है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सवा साल पुराने मामले में एक और केस दर्ज होने पर जितेंद्र त्यागी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें