फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी को मिली गोली मारकर भेजा उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- दंदरी में कंटेनर बनाकर बेचने वाले कारोबारी की तहरीर पर केस दर्ज माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के मॉडल टाउन निवासी कारोबारी गौरव शर्मा को मोबाइल पर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। कारोबारी का कहना है कि फोन पर बबली नाम के व्यक्ति ने गोली मारकर भेजा उड़ाने की धमकी दी। सुबूत के तौर पर रिकॉर्डिंग पेश करने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।................. नगर कोतवाली क्षेत्र के मॉडल टाउन निवासी गौरव शर्मा का कहना है कि उनका दादरी में कंटेनर बनाकर बेचने का कारोबार है। गत 16 अगस्त की रात करीबह 11.10 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉलर ने अपना नाम बबली बताते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपी ने उन्हें सिर में गोली मारने की धमकी दी। उसने कहा कि गोली लगने से निकला भेजा उनकी ऑफिस की मेज पर पड़ा होगा। पीडि़त कारोबारी का कहना है कि बबली व उसके साथियों द्वारा फोन पर दी गई धमकी की रिकॉर्डिंग उनके पास है। कारोबारी ने जानमाल के खतरे का अंदेशा जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। नगर कोतवाल संदीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें