फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ओपन मेरिट से डिग्री कॉलेजों में भरीं 80 फ़ीसदी सीटें भरी

विज्ञापन
मिशन एडमिशन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः आखरी दिन महानगर के डिग्री कॉलेजों में दाखिले को रही मारामारी, बीए व बीकॉम में बड़ी संख्या में हुए दाखिले - एमएमएच में बीए में 660 सीटों पर 510 दाखिले हुए और एसडी कालेज में 500 सीटों पर 401 प्रवेश हुए माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सीसीएसयू से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में पहली ओपन मेरिट लिस्ट से दाखिले की प्रक्रिया पर बृहस्पतिवार को विराम लग गया। ओपन मेरिट के आखिरी दिन डिग्री कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी रही। बीए, बीकॉम और बीएससी में बड़ी संख्या में आखिरी दिन दाखिले हुए। महानगर के डिग्री कॉलेजों में अधिकांश पाठ्यक्रमों में 80 फ़ीसदी के करीब सीटें भर गई हैं। अब विश्वविद्यालय की ओर से खाली सीटों को देखते हुए आगे निर्णय लिया जाएगा। महानगर के प्रमुख एमएमएच डिग्री कॉलेज में बीए में 660 सीटों पर 515, बीकॉम में 400 सीटों पर 349, बीएससी बायो में 240 में 207 और बीएससी मैथ में 320 सीटों पर 276 दाखिले हुए हैं। एसडी डिग्री कॉलेज में बीए में 500 सीटों पर 401 और बीकॉम की 240 सीटों पर 192 दाखिले हुए हैं। वीएमएलजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए में 460 सीटों पर 355 और बीकॉम में 160 सीटों पर 137 दाखिले हुए हैं। महानगर के इकलौते माननीय कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए में 187 सीटों पर 141, बीकॉम में 80 सीटों पर 68, बीएससी बायो में 40 सीटों पर 26 और बीएससी मैथ में 40 सीटों पर 28 दाखिले हुए हैं। एलआर पीजी कॉलेज साहिबाबाद में बीए में 450 सीटों पर 293 दाखिले, बीकॉम में 180 सीटों पर 102 और बीएससी में 240 सीटों पर 133 दाखिले हुए हैं। एमएम कॉलेज मोदीनगर में बीए में 287 सीटों पर 245, बीकॉम में 160 सीटों पर 136, बीएससी मैथ में 107 सीटों पर 97 और बीएससी बायो में 180 सीटों पर 121 दाखिले हुए हैं। गिन्नी देवी पीजी कॉलेज में बीए की 538 सीटों पर 469 दाखिले हुए हैं। ----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें