कोरोना केस बढ़ने पर लोगों से सतर्क रहने की अपील
- भीड़-भाड़ न करने और बिना मास्क के बाहर न घूमने की अपील
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
इंदिरापुरम के अभयखंड में कोरोना केस बढ़ने पर स्थानीय लोगों की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं। इस बाबत शांति विहार आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने सोसायटीज के लोगों से बिना मास्क और भीड़भाड़ न करने की अपील की है।
आरडब्ल्यूए महासचिव आरपी जोशी का कहना है कि अभयखंड में एक, दो और तीन व चार इलाके में कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं। इसके लिए लोगों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत है। उन्होंने अपील की है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जारी गाइडलाइन का कड़ाई के पालन करें। बेवजह भीड़-भाड़ क्षेत्र में जाने से बचें, जब भी घर से बाहर निकले मास्क जरूर पहनें, अपने आस-पास यदि कोई बगैर मास्क पहने मिले तो उसको टोके। साफ-सफाई, सैनिटाइजर को अपने जीवन का हिस्सा बना लें। रोज नियमित योगा-व्यायाम करें, खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने प्रशासन से भी सैनिटाइजेशन व जांच कैंप लगवाने की मांग की है।
-----------------------
सुमित कुमार