रुद्रपुर में हाइवे पर जाम लगाते किसान।
- फोटो : Amar Ujala
रुद्रपुर। रुद्रपुर में किसानों ने गुरुवार को कृषि कानूनों के खिलाफ हाइवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने तीनों कानूनों को काला कानून करार देते सरकार से इन्हें वापस लेने की मांग की। किसानों ने रुद्रपुर गल्ला मंडी परिसर में कृषि कानूनों के खिलाफ आयोजित की। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए तीन कानून लाए गए हैं। इससे किसानों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। इसके बाद जुलुस की शक्ल में किसान एनएच 74 पर पहुंचे । जहां उन्होंने जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहां पर तजिंदर विर्क, जगदीश सिंह, अंकुर राय, नरेंद्रजीत संधू आदि थे।