माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में कारणवश कोर्सेज पूरा नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को अपना पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। ऐसे विद्यार्थी सत्र 2020-21 में पाठयक्रम पूरा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि बीटेक, बीफार्म, बीएचएमसीटी, बीएफए के सत्र 2013 में प्रवेशित, बीआर्क, एमसीए, एमएएम के सत्र 2012 में प्रवेशित, एमबीए के सत्र 2016 में प्रवेशित, एमसीए के सत्र 2015 में प्रवेशित तथा एमटेक, एमआर्क व एमफार्म के सत्र 2016 में प्रवेशित विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम कारणवश पूरा नहीं हो पाया था। विद्यार्थियों की मांग पर विश्वविद्यालय ने चालू सत्र में पाठ्यक्रम को पूरा करने का मौका दिया है।
----------