सबहेडः ओपन मेरिट के तीसरे दिन कॉलेजों में 75 फ़ीसदी सीटें हुई फुल
- बीकॉम और बीए में हुए सर्वाधिक दाखिले, बृहस्पतिवार को है ओपन मेरिट से दाखिले का अंतिम दिन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सीसीएसयू से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में पहली ओपन मेरिट लिस्ट से दाखिले की रफ्तार तेज हो गई है। पहली ओपन मेरिट लिस्ट में महानगर की डिग्री कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में 75 फ़ीसदी के करीब सीटें भर चुकी हैं। पहली ओपन मेरिट से दाखिले की बृहस्पतिवार को आखिरी तिथि है।
डिग्री कॉलेजों में बीए और बीकॉम पाठ्यक्रम में बंपर दाखिले हुए हैं। महानगर के प्रमुख एमएमएच डिग्री कॉलेज में बीए में 660 सीटों पर 486, बीकॉम में 400 सीटों पर 331 और बीएससी बायो-मैथ में 480 सीटों पर 279 दाखिले हुए हैं। एसडी डिग्री कॉलेज में बीए में 500 सीटों पर 316 और बीकॉम की 240 सीटों पर 130 दाखिले हुए हैं। वीएमएलजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए में 460 सीटों पर 323 और बीकॉम में 160 सीटों पर 115 दाखिले हुए हैं। महानगर के इकलौते माननीय कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए में 187 सीटों पर 140, बीकॉम में 80 सीटों पर 60 और बीएससी बायो-मैथ में 160 सीटों पर 62 दाखिले हुए हैं। एलआर पीजी कॉलेज साहिबाबाद में बीए में 450 सीटों पर 293 दाखिले, बीकॉम में 180 सीटों पर 81 और बीएससी में 240 सीटों पर 48 दाखिले हुए हैं। एमएम कॉलेज मोदीनगर में बीए में 287 सीटों पर 224, बीकॉम में 160 सीटों पर 136 और बीएससी में 180 सीटों पर 147 दाखिले हुए हैं। गिन्नी देवी पीजी कॉलेज में बीए की 538 सीटों पर 443 दाखिले हुए हैं।
----------------