गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय
- फोटो : Amar Ujala
सबहेडः जीडीए ने मधुबन बापूधाम योजना में निकाली है 50 भूखंडों की योजना
- योजना में शामिल हैं 40 से 150 मीटर तक के भूखंड
- योजना की बी पॉकेट में है सभी भूखंड, ऑनलाइन होंगे आवेदन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जीडीए की मधुबन बापूधाम योजना में भूखंड खरीदने का शहरवासियों के पास सुनहरा मौका है। प्राधिकरण ने मधुबन बापूधाम योजना में 50 भूखंडों की योजना निकाली है। शहरवासी भूखंड खरीदने के लिए 18 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना में 40 से 150 मीटर तक के भूखंडों को शामिल किया गया है। सभी भूखंड योजना के बी पॉकेट में स्थित है। ऐसे में त्योहारी सीजन में प्राधिकरण की संपत्ति खरीदने का लोगों के पास अच्छा अवसर है। भूखंडों की योजना के अलावा जीडीए की ओर से हर शुक्रवार और शनिवार को नीलामी प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। प्राधिकरण की ओर से तेजी से मधुबन बापूधाम योजना में विकास कार्य किए जा रहे हैं। सर्वाधिक लैंडबैंक होने के चलते जीडीए का फोकस योजना के विकास पर है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि मधुबन बापूधाम योजना में भूखंड खरीदने का शहर वासियों के बाद अच्छा अवसर है।