फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी पर व्यापारी करेंगे डीएम से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी पर व्यापारी करेंगे डीएम से मुलाकात - मंगलवार को दुकानें खोलने को लेकर व्यापारियों में असमंजस की स्थिति - वैशाली व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल डीएम से करेगा मुलाकात माई सिटी रिपोर्ट्स साहिबाबाद।  त्योहारों के बीच साप्ताहिक बंदी जारी रखने को लेकर हिंडन पार क्षेत्र के व्यापारियों के बीच असमंजस की स्थिति रही। इंंदिरापुरम में व्यापारियों ने बैठक कर मंगलवार को पूरी स्थिति के आधार पर ही दुकानें खोलने पर विचार करने की बात कही। वहीं वैशाली व्यापार मंडल के पदाधिकारी सीओ इंदिरापुरम से मिले। उन्होंने सीओ से देर रात तक दुकानें खोलने पर चालान न काटने की राहत मांगी। सीओ ने प्रशासन के आदेश के तहत ही कार्रवाई की बात कही। व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मुलाकात करेगा।  इंंदिरापुरम व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी किशोर ठाकुर का कहना है कि साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग दुकानें खोलने, तो कुछ प्रशासन के स्पष्ट निर्देश आने की बात कह रहे हैं। इस बीच व्यापारियों ने बैठक कर कहा कि मंगलवार को क्षेत्र में पूरी स्थिति को देखने के दौरान ही दुकानें खोलने के बारे में विचार किया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी को स्थगित करने की प्रशासन से मांग की। व्यापारी एकता समिति के पदाधिकारी बलराम शर्मा का कहना है कि व्यापारियों के साथ बैठक कर प्रशासन के निर्देश स्पष्ट होने की बात रखी गई है। वैशाली व्यापार मंडल के पदाधिकारी संजय रस्तोगी ने बताया कि सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल सीओ इंदिरापुरम से मिला। उन्होंने मांग रखी कि त्योहार के सीजन में व्यापारियों को रात 11 बजे दुकानें खोलने में राहत दी जाए। रात नौ बजे के बाद पुलिसकर्मी चालान काटने की कार्रवाई शुरू कर देते हैं। इस पर सीओ ने प्रशासन के निर्देश के अनुुसार ही कार्रवाई करने का भरोसा दिया। संंजय रस्तोगी का कहना है कि वैशाली से व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल दो दिनों के अंंदर डीएम से मिलेगा और मांग रखी जाएगी कि कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बरकरार रखने के लिए साप्ताहिक बंदी खत्म कर रात 11 बजे तक दुुकानें खोलने में राहत दी जाए।  -------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें