फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल डिफेंस ने लोगों को कोरोना के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल डिफेंस ने लोगों को कोरोना के प्रति किया जागरूक -लोहिया पार्क के सामने चलाया अभियान माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। त्योहारी सीजन में सामाजिक दूरी लोग भूल ना जाएं इसके लिए सिविल डिफेंस लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। इसी के तहत सोमवार को लोहिया पार्क के सामने जागरूकता मुहिम चलाया गया। वार्डन ए के ठाकुर, ए के जैन के नेतृत्व में राममनोहर लोहिया पार्क मेन गेट नंबर 1 राजेंद्र नगर में नागरिकों को कोविड 19 महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित नागरिक को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शपथ दिलाई गई। डिविजनल वार्डन ट्रांस हिंडन ए के ठाकुर ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी मास्क, फेस कवर हमेशा पहनेंगे और सार्वजनिक स्थल पर दो गज की दूरी अवश्य रखेंगे। साथ ही साथ नियमित रूप से अच्छी तरह साबुन और पानी से अपने हाथों को धोने के प्रति जागरूक किया । इस दौरान मुख्य रूप से पोस्ट वार्डन हरि किशोर, डिप्टी पोस्ट वार्डन नीतिश कुमार,सुनील कुमार ठाकुर, जितेंद्र मिश्रा, राकेश ठाकुर, शशांक शर्मा, अनिल कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें