फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन की तैयारी के लिए नहीं है स्वास्थ्य विभाग गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीनेशन की तैयारी के लिए नहीं है स्वास्थ्य विभाग गंभीर - निर्धाारित समय बीत जाने के बाद भी नहीं दिया डाटा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद । कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारी के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्राइवेट अस्पताल संचालक ही लापरवाही बरत रहे हैं। अंतिम तारीख समाप्त होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कर्मियों का पूरा डाटा नहीं भेज पाया है। सरकारी तो दूर कई प्राइवेट अस्पतालों ने भी बार-बार पत्र जारी करने के बावजूद जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। सीएमओ ने डाटा न भेजने वाले अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने से पहले शासन स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ की जानकारी जुटा रहा है। इसके लिए जिले में कार्यरत स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों की जानकारी 31 अक्टूबर तक मांगी थी।  इसके बावजूद कई सरकारी और प्राइवेट अस्पताल संचालकों ने डाटा नहीं भेजा। इस कारण से विभाग द्वारा शासन को डाटा नहीं भेजा गया है। जिले में 267 अस्पताल और नर्सिंग होम और 652  क्लीनिक पंजीकृत हैं। सरकारी स्तर पर 116 स्वास्थ्य संस्थाओं को जोड़कर 1135 इलाज से जुड़े सेंटर हैं। शनिवार तक सिर्फ 860 ने विभाग को कर्मचारियों की जानकारी मुहैया कराई है। सरकारी स्वास्थ्य सेवा केंद्रों की तरफ से मात्र 85 ने जानकारी उपलब्ध कराई है। स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि अधिकांश स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले सेंटरों ने जानकारी भेज दी है, जो नहीं भेजे हैं, सोमवार तक भेज देंगे। जल्द ही शासन को जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए जिले में रहने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का डेटा तैयार किया जाना है। उनके वैक्सीनेशन से पहले उनसे स्वास्थ्य की जांच के निर्देश भी दिए हैं। इसमें हाइपरटेंशन, लीवर, गुर्दे, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की जांच की जाएगी। ------------ आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें