फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक युुनानी अधिकारी को मिला प्रदेश में औषधि निरीक्षण का चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक युुनानी अधिकारी को मिला प्रदेश का चार्ज माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। गाजियाबाद एवं हापुड़ के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. अशोक राना को पूरे प्रदेश के औषधि निरीक्षण का कार्य भार सौंपा गया है। आयुर्वेद निदेशालय की ओर से क्षेत्रीय अधिकारी के साथ औषधि निरीक्षक पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अभी तक कार्यरत आयुर्वेद निदेशक प्रो.एसएन सिंह को कई बार शिकायतें मिलने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है। प्रदेश स्तर पर औषधि निरीक्षक के पद रिक्त हैं और इस पद पर नियुक्ति को लेकर खासी जद्दोजहद चल रही है। शासन के निर्देश पर डा. राना ने सबसे पहले फार्मेसी कंपनियों का ऑन लाइन पंजीकरण शुरु  कराया था। आयुर्वेद के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित भी किया गया था। डॉ. राना ने बताया कि उनकी प्राथमिकता औषधि संबंधी शिकायतों के तुरंत निस्तारण की होगी। ------------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें