फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के विरोध में कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो लगा लें... बढ़ती महंगाई के विरोध में कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन - आलू, प्याज के लिए विशेष बूथ शुरू करने की मांग माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। महंगाई के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की उदासीनता के कारण तेजी से महंगाई बढ़ रही है। शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी ने कहा कि इन दिनों आलू प्याज व सब्जी के दामो में अचानक बेतहाशा व्रद्धि हुई है। किसान को उसकी फसल का वाजिब दाम मिले इसके लिए आम आदमी पार्टी सदैव किसान मजदूर के हित में खड़ी है लेकिन, सरकारी उदासीनता व जमाखोरी के द्वारा बढ़ती महंगाई का पार्टी विरोध करती है। जिला सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि जनता आज इस महंगाई से त्रस्त है। इस महंगाई का किसान को कोई खास लाभ नही मिल पा रहा। प्रदेश सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल नजर आ रही है। जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज त्यागी ने कहा कि सरकार को महंगाई रोकने के लिए गंभीरता से लेना चाहिए। आम जनता के लिए विशेष बूथ बनाकर आलू प्याज सहित सब्जियों को सुलभता के साथ सस्ती व उपयुक्तत दरों पर उपलब्ध कराना चाहिए। महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीप्ति वर्मा ने कहा कि महंगाई ने कोरोना काल मे वैसे ही जनता की कमर तोड़ कर रख दी है इसलिए महंगाई पर नियंत्रण रखने के लिए जरूरी है कि जमाखोरी बिचौलियों पर सख्त कार्यवाही की जाए ताकि भोली असहाय जनता राहत की सांस ले सके।  इस अवसर पर उपस्थित, सुजाता शर्मा, प्रियंका सिंह गगन,दीप्ति वर्मा, राजेन्द्र खण्डेलवाल, दिलशाद खान,जतिन शर्मा,पंकज झा, फाजिल सैफी, वसी अहमद, शैलेष कुमार, धीरेन्द्र प्रताप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। -------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें