एसएससी ने एमटीएस पेपर-2 का परिणाम जारी किया - आयोग की ओर से जारी परिणाम में दो अलग-अलग वर्ग में 20902 सफल प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा 2019 के पेपर-2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए सूची जारी कर दी गई है।अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने परिणाम के साथ कटऑफ भी जारी कर दिया है। परिणाम दो अलग-अलग ग्रुप में जारी किया है। पहले ग्रुप में 18-25 वर्ष की आयु वर्ग के 17004 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। दूसरे ग्रुप में 18-27 वर्ष की आयु वर्ग के 3898 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
आयोग ने पेपर-1 के रिजल्ट के आधार पर पेपर-2 के लिए 1,20,713 उम्मीदवारों को चुनाव किया था। बाद पेपर-2 का आयोजन 26 नवंबर 2019 को हुई पेपर-2 की परीक्षा में 96478 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के अंक पांच नवंबर को जारी किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन क्षेत्रीय कार्यालयों में किया जाएगा।