फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्वच्छता के प्रति लोग खुद ही कर रहे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अब स्वच्छता के प्रति लोग खुद ही कर रहे जागरूक - अपने खर्चे से ग्रीन बेल्ट के बाहर लगाए जागरूकता बोर्ड - पिछले कुछ दिनों से ग्रीन बेल्ट के पास लगातार लग रहा था कूड़े का ढ़ेर माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। स्वच्छता में अपना योगदान देने की अपील करते हुए अब टीएचए के लोग खुद ही अपने खर्चे पर जागरूकता बोर्ड लगा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से ग्रीन बेल्ट के आस-पास लगातार कूड़े का ढेर बढ़ता जा रहा था। इस संदर्भ में सफाई मुहिम की टीम द्वारा कई बार नगर निगम से भी शिकायत की गई थी। अब टीम के सदस्यों ने लोगों को जागरूक करने के लिए ग्रीन बेल्ट के आस-पास कई जागरूकता बोर्ड लगा दिए हैं। वसुंधरा-वैशाली की सफाई टीम द्वारा लगातार ग्रीन बेल्ट की साफ-सफाई में जुटे हुए हैं। कोरोना काल के दौरान भी टीम द्वारा लगातार साफ-सफाई की गई थी। वहीं कुछ लोगों द्वारा ग्रीन बेल्ट व सड़क किनारे अब भी गंदगी फैलाई जाती है। टीम के सदस्य पुष्कर रावत का कहना है कि जब तक लोग खुद जागरूक नहीं होंगे शहर को साफ नहीं रख सकते। ऐसे में टीम सदस्यों द्वारा लगातार लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किए जाने के कई जतन किए जा रहे हैं। इसी के तहत ग्रीन बेल्ट के आस-पास शुक्रवार को कई जागरूकता बोर्ड लगाए गए ताकि लोग यहां गंदगी न फैला सकें। इनसेट पहले भी कर चुके हैं जागरूक टीएचए के जागरूक लोगों द्वारा दूसरेें को जागरूक करने का काम निरंतर चल रहा है। इससे पूर्व भी वसुंधरा में अवैध निर्माण के प्रति जागरूक करते हुए आरडब्ल्यूए द्वारा सोसायटियों के बाहर बोर्ड लगाए गए थे। दरअसल यह बोर्ड नया मकान और फ्लैट खरीदने वालों के लिए लगाए गए थे ताकि वह गलती से अवैध निर्माण करने वाली बिल्डरों के झांसे में न फंसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें