फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसएसपी के आदेश पर पति, सास-ससुर समेत कई लोगों पर दर्ज हुआ केस माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। न्यू विजयनगर सेक्टर-9 निवासी रूचि श्रीवास्तव ने पति, सास-ससुर समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का केस दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि दहेज में 5 लाख, लग्जरी कार व फ्लैट की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल लिया। जिसके बाद पीडि़ता ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर विजयनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।................ न्यू विजयनगर सेक्टर-9 निवासी रूचि श्रीवास्तव का कहना है कि 18 अप्रैल 2019 को उनकी शादी कस्बा बसंतपुर जिला शिवान बिहार निवासी अविनाश कुमार श्रीवास्तव के साथ हुई थी। शादी में उनके भाई ने क्षमता से अधिक दान-दहेज दिया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। ससुरालियों द्वारा की जाने वाली छींटाकशी की शिकायत पति से की तो उसने भी उल्टे उनके साथ दुव्र्यवहार किया। पीडि़ता का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 5 लाख रुपये, दिल्ली में फ्लैट व लग्जरी कार की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल भी तोड़ दिया। करीब छह महीने पहले ससुरालियों ने उन्हें धक्के देकर घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर विजयनगर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें