फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक प्लॉट का दो लोगों को कर दिया बैनामा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- विरोध करने पर आरोपी ने पीडि़त महिला को दी हत्या की धमकी - कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत तीन के खिलाफ दर्ज हुआ केस माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जेएनयू कैंपस में रहने वाली अंजना रावत ने अकबरपुर बहरामपुर निवासी ओमवीर समेत तीन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी व धमकी का केस दर्ज कराया है। अंजना का आरोप है कि ओमवीर ने अपने जिस प्लॉट का बैनामा उनके नाम किया, उसी प्लॉट का बैनामा किसी अन्य महिला के नाम कर दिया। विरोध करने पर ओमवीर ने उन्हें हत्या की धमकी दे डाली। पीडि़ता का आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। जेएनयू कैंपस में रहने वाली अंजना रावत का कहना है कि वर्तमान में बसंतकुंज दिल्ली में रहती हैं। गत 6 मार्च को वह विजयनगर थानाक्षेत्र के अकबरपुर बहरामपुर निवासी ओमवीर के घर आईं और आवास के लिए एक प्लॉट खरीदने की इच्छा जाहिर की। ओमवीर ने चिपियाना बुजुर्ग में अपना 50 वर्ग गज का प्लॉट बताते हुए 2 लाख 18 हजार रुपये में सौदा कर दिया। अंजना रावत के मुताबिक ओमवीर ने दादरी में प्लॉट का बैनामा भी उनके हक में कर दिया। तभी से वह प्लॉट पर काबिज हैं। लेकिन ओमवीर ने उसी प्लॉट का बैनामा विजय झा नाम के व्यक्ति की पत्नी के नाम भी कर दिया है। पता लगने पर उन्होंने ओमवीर से शिकायत की तो उसने बैनामा निरस्त कराने का आश्वासन दिया। आरोप है कि 3 नवंबर 2019 से ओमवीर ने उन्हें प्लॉट पर जाने से भी मना कर दिया और बात न मानने पर हत्या की धमकी दी। एसएचओ विजयनगर महावीर सिंह चौहान का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर ओमवीर, विजय झा और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें