फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूंडाहेड़ा के मुख्य रास्तों को एनएच-9 से जोड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्थानीय लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह को लिखा पत्र माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। डूंडाहेड़ा गांव वार्ड-27 के लोगों ने क्षेत्र के मुख्य रास्तों को एनएच-9 से जोड़ने की मांग की है। डूंडाहेड़ा गांव में बड़ी आबादी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह से जय पेट्रोल पंप और औद्योगिक क्षेत्र के सामने से रास्ते को एनएच से जोड़ने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जय पेट्रोल पंप और औद्योगिक क्षेत्र के सामने का यह पुराना रास्ता है। यह रास्ता डूंडाहेड़ा, क्रॉसिंग और नोएडा-ग्रेटर नोएडा को जोड़ता है। हजारों लोग इस रास्ते का रोजाना इस्तेमाल करते हैं। एनएच9 पर निर्माण होने के कारण सड़क की ऊंचाई रास्ते से लगभग सात फीट ऊंची हो गई है। ऐसे में सड़क पर चढ़ने और उतरने के लिए ढलान का बनाया जाना बेहद जरूरी है। दूसरी ओर डूंडाहेड़ा अंडरपास के सामने से जाने वाला रास्ता नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ता है। एनएच9 से जोड़ने के लिए लगभग एक फीट ऊंचाई पर चढ़ने और उतार के लिए ढलान बनाया जाना जरूरी है। मांग करने वाले लोगों में अशित त्यागी, आशाराम त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, रोहित सिंह, शुभम त्यागी सहित आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें