फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई निकले कोरोना पॉजिटिव, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में जहाँ हर रोज कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं वहीं अब कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला भी जारी है। मंगलवार को नगर में कोरोना से मल्लीताल कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मल्लीताल कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी केशव लाल (56) को दो दिन से हल्का बुखार व कमजोरी थी। इस दौरान वह बैरेक में ही आराम कर रहे थे। इधर मंगलवार को तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। जांच में उन्हें बुखार, सर्दी, खांसी थी। जिस पर उनका ट्रूनेट कोरोना टेस्ट किया। जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से हल्द्वानी हायर सेंटर भेज दिया गया। लेकिन हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि शहर में कोरोना से यह चौथी मौत है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल में उनकी मौत की पुष्टि हुई है। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। कोविड नियमों के अनुसार ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें