सुंदरकांड पाठ के साथ मनाया विजयदशमी पर्व
- वसुंधरा सेक्टर-1 में आयोजित हुआ कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
कोरोना काल में रावण दहन की अनुमति न होने के चलते रविवार को वसुंधरा सेक्टर-1 में सुंदरकांड पाठ के बाद विजय दशमी पर्व मनाया गया। भक्तों ने सुंदरकांड पाठ में संगीत की धुन पर जमकर नृत्य किया। सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह ख्याल रखा। भंडारे में सबसे पहले जरुरतमंदों के खाना खिलाया गया।
श्री हरि रामलीला कमेटी वसुंधरा के मीडिया प्रभारी कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में प्रशासन ने रावण दहन की अनुमति दी है। इसके लिए सुंदरकांड पाठ और फिर विजय दशमी पर्व मनाया गया। इस दौरान चेयरमैन टिंकू चौधरी, आर पी घिल्डियाल, नवदीप तंवर, जितेंद्र यादव, रवि राणा , प्रेमपाल, संजीव, शैलेन्द्र सिंह, अजय, जेपी सिंह, डी एन तिवारी आदि मौजूद रहे।
-----------------------
सुमित कुमार