सबहेडः आदित्य वर्ल्ड सिटी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क खस्ताहाल, लंबे समय से नहीं हु निर्माण
- कच्ची सड़क पर दिन भर उड़ती रहती है धूल, ग्रैप के नियमों की लगातार हो रही है अनदेखी
- मुख्य रोड में दो जगह केवल सिंगल लाइन पर चलता है ट्रैफिक, किसानों से है विवाद
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। आदित्य वर्ल्ड सिटी में रहने वाले हजारों लोगों को खस्ताहाल हो चुकी सड़कों के चलते परेशानी का सामना करना पड़ता है। एनएच-9 से आदित्य वर्ल्ड सिटी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। कच्ची सड़क होने के चलते उड़ने वाली धूल और गड्ढों के चलते लोगों का पैदल चलना तक दूभर है। गड्ढों के चलते बारिश में तो स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। दूसरी और आदित्य वर्ल्ड सिटी की अंदरूनी सड़कों का भी बुरा हाल है।
मुख्य और अंदरूनी सड़कों के निर्माण के लिए आदित्य वर्ल्ड सिटी वासी कई बार जीडीए के साथ बिल्डर से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन उनकी समस्या का अब तक समाधान नहीं हुआ है। मुख्य कच्ची सड़क में हो चुके बड़े गड्ढों के कारण आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। पूर्व में हुई दुर्घटना के कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं। ऐसे में लोगों ने जीडीए अधिकारियों से मुख्य सड़क का निर्माण कराने की गुहार लगाई है।
आदित्य वर्ल्ड सिटी करीब आधा दर्जन सोसायटिओं के साथ लो राइज मकानों में 8000 से ज्यादा लोग रहते हैं। एनएच-9 से योजना को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का इस्तेमाल आदित्य वर्ल्ड सिटी के साथ-साथ वेब सिटी के लोग भी आने जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। यह रोड कई जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश के बाद तो सड़क की हालत बेहद खराब है। इसके बावजूद जीडीए अधिकारियों ने मुख्य सड़क के निर्माण की अब तक कोई सुध नहीं ली है। दूसरी ओर आदित्य वर्ल्ड सिटी की अंदरूनी सड़कों के निर्माण पर बिल्डर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सड़कों का निर्माण न होने के कारण लोगों का रोष बढ़ता जा रहा है।
--------------
मुख्य सड़क में दो जगह केवल सिंगल लेन, किसानों से नहीं मिला कब्जा
आदित्य वर्ल्ड सिटी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क में गड्ढों के साथ दो जगह लोगों को एक ही लाइन से आवागमन करना पड़ता है। मुख्य सड़क में दो जगह किसानों से विवाद के कारण जीडीए को कब्जा नहीं मिल सका है। इसी के चलते लोगों को सिंगल लेन से ही आना जाना पड़ता है। लोगों की जीडीए से मांग है कि जमीन पर कब्जा लेकर दूसरी लेन को भी चालू कराया जाए।
------------
लोगों की परेशानी उनकी जुबानी:
1. आदित्य वर्ल्ड सिटी की मुख्य और आंदोलन की सड़कों का बुरा हाल है। आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। खस्ताहाल हो चुकी सड़क काजल निर्माण कराया जाना चाहिए। -- शेलेश पांडेय
2. आदित्य वर्ल्ड सिटी के साथ वेव सिटी जाने वाले लोग भी इस मुख्य सड़क का इस्तेमाल करते हैं। सड़क में कई जगह हो चुके बड़े-बड़े गड्ढों के कारण कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाना चाहिए। -- आशीष सिरोही
3. रात को तो छोड़िए दिन में भी मुख्य सड़क पर चलना मुश्किल है। मुख्य सड़क दो जगह सिंगल लेन होने के कारण परेशानी पेश आती है। कई बार गुहार लगाई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। -- विनीत राठी
-------