फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंद के विवाद में फायरिंग करने वाले दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित........ गाजियाबाद। मरियम नगर नंदग्राम में क्रिकेट की गेंद घर में आने को लेकर शुरू हुए विवाद में फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि संगीत त्यागी और उसके भाई राहुल त्यागी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से दोनाली बंदूक बरामद की गई है। विवाद के बाद संगीत ने पड़ोसी पर फायरिंग की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। पुलिस का कहना है कि संगीत और राहुल के बच्चे गली में क्रिकेट खेल रहे थे। पड़ोसी के घर में गेंद जाने पर उसने बच्चों को थप्पड़ मारे और अभद्रता की थी। बच्चों के बताने पर संगीत व राहुल बंदूक लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें