फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को गुड टच और बैड टच की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर मिशन शक्ति कार्यक्रम के चौथे दिन विभिन्न स्कूलों में नारी सुरक्षा , सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित कार्यक्रम हुए। राजकीय बालिका इण्टर कालेज में आशा शर्मा मेयर, की अध्यक्षता में मिशन शक्ति का आयोजन किया गया जिसमें अन्य कार्यक्रमों के अलावा बाल मनोविज्ञानिक और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं और कानूनों की जानकारी दी गई। इस दौरान मिशन शक्ति के लोगो की आकर्षक रंगोली बनायी गयी और हरी झण्डी दिखकर व्यापक प्रचार - प्रसार करने हेतु विडियों वैन को रवाना किया गया। मिशन शक्ति के अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक , सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षण , मनोविज्ञानिक परामर्श आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ अस्मिता लाल स्थानीय पार्षद , बेसिक शिक्षा अधिकारी , जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित सभी अधिकारी कर्माचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में विकास खण्ड भोजपुर के ग्राम कलछीना में राजकीय बालिका इंटर कालेज में विधायक डा मंजू शिवाच की अध्यक्षता में विभन्न कार्यक्रम हुए जिसमें बालिकाओं को गुड टच- बैड टच , प्रमुख हेल्प लाइन व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी । इसके अलावा महिला थाने और सिहानी गेट थाने का निरीक्षण महिला शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी अस्मिता लाल ने किया। महिला थाने में बने परामर्श केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया तथा परामर्श के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये । इसके अलावा जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में स्थापित महिला शक्ति केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही सीडीओ ने लखनऊ से आई एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान वन स्टाप सेंटर, प्रोबेशन विभाग और अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें