फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडियाकर्मी के घर घुसे बदमाश, जाग होने पर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में मीडियाकर्मी के घर बदमाशों के घुसने का मामला प्रकाश में आया है। इससे पहले बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब हो पाते, घर के लोगों की आंख खुल गई। जिस पर बदमाश सभी की कुंडी लगाकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।................... लोहिया नगर में संजय मित्तल मीडियाकर्मी हैं और परिवार के साथ रहते हैं। उनका कहना है कि रविवार देररात पीछे के रास्ते से दीवार फांदकर कई बदमाश उनके घर में घुस आए। इसी दौरान हुई आहट से घर में सोए परिजनों की आंख खुल गई और उन्होंने बदमाशों को देखकर शोर मचा दिया। इस पर बदमाश बाहर से दरवाजों की कुंडी लगाकर फरार हो गए। उधर शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात की। पुलिस ने बताया कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। इसके साथ ही दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें