माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। एन—एच 9 विजय नगर बाईपास तिराहे पर एफओबी यानी फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर लाइनपार आरडब्लूए फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल राज्यमंत्री अतुल गर्ग से उनके आवास पर मिले। एफओबी बनाने की मांग केा लेकर इस संबंध में एक ज्ञापन राज्य मंत्री अतुल गर्ग को सौंपा गया। अध्यक्ष आरके आर्य ने मंत्री अतुल गर्ग से कहा कि लाइन पार लोगों के लिए विजय नगर बाईपास तिराहे पर एफओबी बहुत जरूरी है। इसके न होने से बाईपास के निवासियों और विजय नगर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंत्री अतुल गर्ग ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को एफओबी बनवाने में पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान मंत्री अतुल गर्ग ने केंद्रीय सड़क राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह से फोन पर बात की और लोगों की समस्या से उनको अवगत कराया। मंत्री अतुल गर्ग से मिलने वालों में नेमपाल सिंह, सौराज सिंह, प्राणनाथ खुराना आदि रहे।