सबहेडः सीसीएसयू की पहली हाई मेरिट से स्नातक में अधिकांश सीटें खाली, दूसरी ओपन मेरिट का विद्यार्थियों का इंतजार
- एमएमएच में हुए हैं बीए में 165, बीकॉम में 116, बीएससी बायो में 87 और मैथ में 86 दाखिले
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सीसीएसयू की स्नातक दूसरी ओपन मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी होगी। पहली हाई मेरिट होने के चलते महानगर के डिग्री कॉलेजों में 70 फ़ीसदी सीटें खाली रह गई हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को दूसरी ओपन मेरिट का बेसब्री से इंतजार है। बीए में सर्वाधिक 386 दाखिले गिन्नी देवी पीजी कॉलेज मोदीनगर में हुए हैं।
महानगर के सबसे बड़े एमएमएच डिग्री कॉलेज में बीए में 640 सीटों पर 165, बीकॉम में 400 सीटों पर 116 और बीएससी बायो-मैथ में 400 सीटों पर 173 दाखिले हुए हैं। एसडी डिग्री कॉलेज में बीए में 475 सीटों पर 30 और बीकॉम की 240 सीटों पर 26 दाखिले हुए हैं। वीएमएलजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए में 350 सीटों पर 160 और बीकॉम में 56 दाखिले हुए हैं। महानगर के इकलौते माननीय कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए में 186 सीटों पर 40, बीकॉम में 80 सीटों पर 14 और बीएससी बायो-मैथ में 160 सीटों पर 12 दाखिले हुए हैं। एलआर पीजी कॉलेज साहिबाबाद में बीए में 560 सीटों पर 101 दाखिले, बीकॉम में 180 सीटों पर 16 और बीएससी में 240 सीटों पर 28 दाखिले हुए हैं। एमएम कॉलेज मोदीनगर में बीए में 240 सीटों पर 86, बीकॉम में 120 सीटों पर 96 और बीएससी में 180 सीटों पर 116 दाखिले हुए हैं। गिन्नी देवी पीजी कॉलेज में बीए की 560 सीटों पर 286 दाखिले हुए हैं।
---------------------