फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा।थाना क्षेत्र के गांव नवीपुर खेडिय़ा के निकट बृहस्पतिवार देर शाम डिबाई से बाइक पर लौट रहे दो युवकों को तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि, उसके घायल साथी का उपचार चल रहा है।  जानकारी के अनुसार नरौरा थाने की बेलौन पुलिस चौकी प्रभारी चन्द्रप्रकाश गौतम ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम ढ़कनगला निवासी राहुल पुत्र गिरवर सिंह अपनी बाइक से गांव के ही युवक यशपाल सिंह के साथ बृहस्पतिवार शाम डिबाई से नरौरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाइवे पर ग्राम नवीपुर खेडिय़ा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर एकत्रित हुए लोगों ने दोनों को डिबाई चिकित्सालय पहुंचाया और पुलिस को भी मामले की सूचना दी। जहां चिकित्सकों ने राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि, यशपाल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें