फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी लुटेरों का नहीं लगा सुराग, पांच टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम बाइक सवार सराफ से हुई लूट की वारदात का पुलिस 24 घंटे बाद भी राजफाश नहीं कर सकी है। जबकि, लुटेरों की धर पकड़ के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। हालांकि, अफसर जल्द ही वारदात का राजफाश करने का दंभ भर रहे हैं।  गौरतलब है कि डिबाई थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी सत्य वीर पुत्र अमर सिंह छतारी थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर बिलोनी में सराफ की दुकान करते हैं। बताया गया कि वह प्रतिदिन बाइक से ही गांव आना-जाना करते हैं। बृहस्पतिवार शाम को वह दुकान बंद कर गांव निवासी अपने साथी के प्रसाद पुत्र मुन्नी लाल के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार दोनों जब डिबाई थाना क्षेत्र के गांव असदपुर घेड़  के निकट पहुंचे, तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। साथ ही उनके पास मौजूद थैले केा लूट कर फरार हो गए। उसमें दस ग्राम सोना और करीब तीन सौ ग्राम चांदी बताई गई है। देर रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी है। मामले का राजफाश करने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।  कोट पांच टीमों को लूट की वारदात का राजफाश करने के लिए लगाया है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। - वंदना शर्मा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें