फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिपं अध्यक्ष पति पर लाखों हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिकंदराबाद थानाक्षेत्र के गांव सरायघासी निवासी किसान ने एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति ने अपनी एक फर्म में नौकरी पर रखा। 17 साल तक उसने नौकरी की।लेकिन, एक भी दिन की सेलरी उसे नहीं दी। अब बिना सेलरी दिए ही उसे फर्म से निकाल दिया है। उसने सेलरी मांगी तो उसे हत्या की धमकी दी गई। पीडि़त ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद के गांव सरायघासी निवासी सतीश गिरी ने बताया कि जिले के एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति ने एक फर्म वर्ष 2004 में खोली थी। उस दौरान उक्त फर्म पर पीडि़त को चार हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर रखा था। कुछ दिन के बाद पीडि़त को झांसा दिया गया कि उसे फर्म में साझेदार कर लिया गया है। इसलिए दोनों बाद में हिसाब कर लेंगे। कई बार ऐसा हुआ कि फर्म के कागजात पर पीडि़त के फर्जी हस्ताक्षर करने के बाद लोन ले लिया गया। जिसकी जानकारी पीडि़त को बाद में हुई थी। कुछ दिन पूर्व जब वह फर्म में गया तो उसे कहा गया कि उसे फर्म से निकाल दिया गया है। इसलिए अब वह फर्म में नहीं आएगा। उसने अपनी 17 साल की सेलरी मांगी, जो लगभग आठ लाख रुपये बैठ रही है। जिसे आरोपी पक्ष ने देने से इंकार कर दिया और उल्टे उसे हत्या की धमकी दी। पीडि़त ने एसएसपी संतोष कुमार सिंह को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिकंदराबाद नमृता सिंह को सौंपी है। साथ ही जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें