सबहेडः नगर आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। नगर निगम ने प्रमुख बाजारों को अतिक्रमण से मुक्त करने का अभियान शुरू कर दिया है। नगरआयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला। नगर निगम की टीम ने घंटाघर, अनाज मंडी से चोपला मंदिर तक सड़क को दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से 32 हजार जुर्माना वसूला गया।
नगर निगम की अतिक्रमण मुक्त कार्रवाई से दुकानदारों में रोष देखने को मिला। नगर आयुक्त के निर्देश पर सिटी जोन के प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि घंटाघर से चोपला मंदिर तक दुकानदारों ने सड़क के दोनों ओर अपने काउंटर और सामान तक अतिक्रमण कर रखा था। लोगों की शिकायत पर निगम प्रवर्तन अनुभाग की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। साथ ही घंटाघर, कन्या वैदिक इंटर कॉलेज और नगर निगम सिटी जोन कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर मुनादी करते हुए लोगों से अतिक्रमण हटाने को कहा। नगर निगम के अधिकारियों ने 19 अक्टूबर को फिर से अभियान चलाने की बात कही है।
-----