गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने फ्लैट बेचने का झांसा देकर साढ़े 12 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गत 18 सितंबर को पीडि़त ने आरोपी के खिलाफ गबन व पैसे मांगने पर रिवॉल्वर दिखाकर हत्या की धमकी देने का केस दर्ज कराया था। एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि ठगी के मामले में चिरंजीव विहार निवासी राजीव बिल्ला को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ नवयुग मार्केट निवासी शिव कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि फरवरी 2019 में राजीव बिल्ला ने अपने फ्लैट का सौदा 28 लाख में उनसे तय किया था। चार बार में साढ़े 12 लाख रुपये लेकर एग्रीमेंट कर दिया, लेकिन बाद में फ्लैट का सौदा किसी और से कर दिया। तगादा करने पर आरोपी चेक दिया और खुद ही बैंक में फोन कर पेमेंट होल्ड करा दी। 6 अगस्त को एक डिपार्टमेंटल स्टोर में मिलने पर उन्होंने तगादा किया तो राजीव बिल्ला ने रिवॉल्वर दिखाकर हत्या की
धमकी दी।