कविनगर थाने में गोष्ठी कर किरायेदारों के सत्यापन के बारे में दिशानिर्देश देते अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित..........
- बीट कांस्टेबल से लेकर हलका इंचार्ज तक को दिए किरायेदारों की वेरिफिकेशन के निर्देश
- एसएसपी के निर्देश पर चल रहा है किरायेदारों की वेरिफिकेशन का अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा किरायेदारों के सत्यापन की मुहिम चलाई गई है। इसी क्रम में सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के कार्यालय, यूपी-112 के कर्मियों के साथ पुलिस लाइन में सभी चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, बीट कांस्टेबल के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी को किरायेदार सत्यापन फार्म के पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही फॉर्म भरने तथा आवश्यक वांछनीय सूचनाएं प्राप्त कर सभी किरायेदारों का सत्यापन कराने के लिए एसएसपी द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में अवगत कराया गया। इसके अलावा जो मकान मालिक या भूस्वामी अपने किरायेदारों की अपराधिक गतिविधियों के बारे में जानते हुए भी सही सूचना न प्रदान करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्य करने करने के आदेश दिए गए। पुलिस ने बताया कि बहुत से अपराधों में किरायेदारों का हाथ होता है। अपराध करने के बाद वह फरार हो जाते हैं। इसके लिए पुलिस को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किरायेदारों के सत्यापन से जहां पुलिस को उनकी पूरी जानकारी रहेगी, वही अपराधों में भी कमी आएगी।