फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलझेगा हाइटेक सिटी विवाद, किसानों, बिल्डर और जीडीए की जल्द होगी बैठक

विज्ञापन
हाइटेक सिटी से प्रभावित किसानों की जीडीए में हुई बैठक में भाग लेती सांसद वीके सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह, जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा और किसान । - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः जीडीए में बैठक से पहले हाइटेक सिटी से प्रभावित किसानों ने प्राधिकरण का किया घेराव, की नारेबाजी - जीडीए में हुई बैठक में सांसद वीके सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह हुई शामिल, जल्द विवाद सुलझने का दिया आश्वासन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। हाईटेक टाउनशिप से प्रभावित किसानों को जल्द न्याय मिलने की संभावना बढ़ने लगी है। गांव बम्हैटा व अन्य गांव के किसानों और जीडीए के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध को लेकर जीडीए में केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह की पुत्री मृणालिनी सिंह, जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा और किसानों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। बैठक में किसानों की मांगों को संज्ञान में लेते हुए जल्द किसानों, बिल्डर और जीडीए अधिकारियों की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सांसद वीके सिंह के अस्वस्थ होने के कारण बैठक में भाग लेने पहुंची मृणालिनी सिंह ने कहा किसानों के साथ कोई अन्याय नहीं होना चाहिए। इस पर जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने किसानों के साथ पूरा न्याय होने की बात कही। मामले को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा। बैठक से पहले बड़ी संख्या में जीडीए पहुंचे हाइटेक सिटी से प्रभावित किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय का घेराव करते हुए नारेबाजी की। बता दें कि वेव सिटी के विभिन्न पॉकेट में आरआरएफ के साथ कब्जा लेने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और किसानों के बीच बुधवार को टकराव की स्थिति बन गई थी। इसके बाद किसानों ने बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित सांसद वीके सिंह के आवास पर उनकी बेटी मृणालिनी सिंह से मुलाकात की थी। मृणालिनी सिंह ने जीडीए अधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों की मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इसी को लेकर सांसद वीके सिंह के अस्वस्थ होने पर मृणालिनी सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार सुबह हाइटेक सिटी से प्रभावित किसानों की जीडीए अधिकारियों के साथ बैठक हुई। किसान संघर्ष समिति से जुड़े रूपम यादव ने बताया कि बैठक में किसानों की मांगों को संज्ञान में लेते हुए जल्द किसानों, बिल्डर और जीडीए अधिकारियों की बैठक आयोजित करवाने की बात कही गई है। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से भूमि अर्जन की गलत और असंवैधानिक कार्रवाई का मुद्दा उठाया गया। जमीन विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। किसानों ने न तो जिला प्रशासन व जीडीए से कोई करार किया है, और ना ही कोई मुआवजा उठाया है। किसान अपनी भूमि पर कार्य कर अपनी जीविका चला रहे हैं। ऐसे में एक समान मुआवजा और विकसित भूखंड देने की मांग बैठक में रखी गई। इस मौके पर किसान विजय यादव, किशन यादव, अशोक यादव, विक्रम यादव, कपिल यादव, महेंद्र यादव, विनोद यादव, सुरेश यादव, धर्मवीर यादव, मलखान यादव, ओमपाल यादव, सुभाष यादव सहित तमाम किसान मौजूद रहे। ------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें