फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: सात माह बाद दिल्ली को जाएगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत: सात माह बाद दिल्ली को जाएगी ट्रेन काठगोदाम- नई दिल्ली शताब्दी स्पेशल ट्रेन संचालन को हरी झंडी हल्द्वानी। काठगोदाम से नई दिल्ली को शताब्दी स्पेशल ट्रेन( 02040/02039) का संचालन होगा। यह ट्रेन 20 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने ट्रेन संचालन की पुष्टि की है। लॉकडाउन के समय नई दिल्ली काठगोदाम के मध्य चलने वाली शताब्दी का संचालन बंद कर दिया गया था। अब कई ट्रेनों को चलाने को हरी झंडी दी गई है। इससे त्योहार में लोगों को फायदा मिलेगा। इसी क्रम में काठगोदाम- नई दिल्ली के मध्य चलने वाली शताब्दी स्पेशल ट्रेन का भी संचालन शुरू होगा। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को ख़ासी सुविधा होगी।पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि यह ट्रेन 20 अक्टूबर से चलेगी। बताया कि अगले आदेश तक इसका संचालन जारी रहेगा। हालांकि काठगोदाम रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से अभी शताब्दी ट्रेन के टिकट नहीं मिल रहे हैं। अनुमान है कि जल्द यह सुविधा भी शुरू हो जाएगी। इनसेट नई दिल्ली से सुबह 6:20 पर चलेगी ट्रेन हल्द्वानी। नई दिल्ली से ट्रेन सुबह 6:20 से चलेगी और गाजियाबाद(7.02) , मुरादाबाद (8.57), रामपुर (9.26 ) , रुद्रपुर सिटी(10.05 ), लालकुआं(10.43 ) , हल्द्वानी (11.08) होते हुए पूर्वाह्न 11:30 पर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुँचने का समय है।काठगोदाम रेलवे स्टेशन से ट्रेन अपराह्न 3:35 पर चलेगी। यहाँ से यह ट्रेन हल्द्वानी (3.52), लालकुआं(4.23) , रुद्रपुर (4.46 ), रामपुर (5.39),मुरादाबाद (6.15), गाजियाबाद (8.07) होते हुए रात 8.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इनसेट 20 को हावड़ा से चलेगी ट्रेन हल्द्वानी। काठगोदाम से हावड़ा के लिए ट्रेन का संचालन 20 अक्टूबर से हो जाएगा। रेलवे प्रशासन ने आगामी त्यौहारों में यात्री जनता की सुविधा के लिए पूजा विशेष गाड़ियों का संचालन शुरू किया है।यह संचालन 20 अक्टूबर से 2 दिसम्बर तक चलेगा। वापसी में गाड़ी संख्या 03020 काठगोदाम-हावड़ा पूजा विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर से 02 दिसम्बर तक प्रतिदिन काठगोदाम से रात को 9.45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 12.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। कोट शताब्दी ट्रेन के टिकट अभी काउंटर पर नहीं हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से रिजर्वेशन काउंटर से बाघ एक्सप्रेस के लिए टिकट बंटना शुरू हो गए हैं। लेकिन दिल्ली के लिए चलने वाली शताब्दी ट्रेन के टिकटों अभी टिकटों की बुकिंग काउंटर से शुरू नहीं हुई है। स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि हमें आदेशों का इंतज़ार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें