कविनगर में धू-धूकर जलती मारुति वैन
- फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित............
- कविनगर में ठीक होने के लिए आई थी एक स्कूल की वैन
- शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कविनगर में राज्य मंत्री अतुल गर्ग के आवास के पास शुक्रवार दोपहर एक मारूति वैन में आहग लग गई। देखते ही देखते वैन आग की लपटों में घिर गई। गनीमत रही कि घटना के दौरान वैन में कोई व्यक्ति नहीं था। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा है।.................
बताया गया है कि एक मारुति वैन कलेक्ट्रेट के सामने सर्विस रोड पर मंत्री अतुल गर्ग के आवास के निकट खड़ी थी। शुक्रवार दोपहर वैन में अचानक अचानक आग लग गई। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी ही देर में आग ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलने पर दमकल विभाग से एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मारुति वैन एक कॉलेज की बताई जा रही है और वह ठीक होने के लिए आई थी। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद सही जानकारी और आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।