फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला स्थल पर प्रतिदिन होगा हवन-पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी संजय नगर की अध्यक्षा कौशल शर्मा और संरक्षकगण ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इसमें 2020 के रामलीला क्मेटी के कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें मनोज वर्मा को पुनः महामंत्री, निखिल को कोषाध्यक्ष और सुमित चौहान सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कौशल शर्मा ने बताया कि कमेटी ने इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण व प्रशासन की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए रामलीला महोत्सव मंचन व मेले का कोई भी कार्यक्रम नहीं करने का फैसला किया है। लगभग चार दशकों से आदर्श धार्मिक रामलीला कमैटी के द्वारा मंचन की जो परम्परा लगातार चल रही है। उसके निर्वाहन के लिए कमेटी के सदस्यों द्वारा रामलीला स्थल पर प्रतिदिन श्रीराम की आरती की जाएगी। जिसमे दो गज दूरी, मास्क व सौनिटाईजर का अनुपालन अनिवार्य रूप से प्रयोग किया जाएगा। कमेटी के संरक्षक संजीव चौधरी ने बताया कि आरती प्रत्येक दिन शाम 6:00 बजे होगी तथा पहले दिन वरिष्ठ समाजसेवी व महापौर के पति केके शर्मा इसका शुभारंभ करेंगे। इस दौरान संरक्षक मोहन सिंह रावत, रविंद्र सिंह राणा, किरनपाल तेवतिया, महामंत्री मनोज वर्मा, कोषाध्यक्ष निखिल कुमार, सह कोषाध्यक्ष सुमित चौहान, यशपाल यादव, तेजवीर मान, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें