फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस माफी पर समर्थन देने के लिए चेयरमैन- पाषदों का आभार जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
फीस माफी पर समर्थन देने के लिए चेयरमैन- पाषदों का आभार जताया - इंदिरापुरम व्यापार मंडल ने पार्षदों से मांगा था फीस के मुद्दे पर समर्थन - बैठक में व्यापारियों ने आभार प्रकट कर बनाई अग्रिम रणनीति माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  इंदिरापुरम व्यापार मंडल ने शुक्रवार को फीस माफी के मुद्दे पर अभियान को समर्थन देने पर खोड़ा चेयरमैन रीना भाटी और अन्य पार्षदों का आभार प्रकट किया। काला पत्थर रोड पर व्यापारियों की बैठक में हुई। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने आगे की रणनीति बनाने पर चर्चा की। मीडिया प्रभारी किशोर ठाकुर ने बताया कि पिछले महीने से इंदिरापुरम व्यापार मण्डल फीस माफी के लिए मुहिम चला रहा है। अभियान की शुरुआत व्यापारियों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ से की। इसके बाद इंदिरापुरम के पार्षदों से समर्थन देने के लिए आग्रह किया गया। जिसमें वार्ड-57 से कपिल त्यागी, वार्ड-99 से अभिनव जैन, वार्ड-79 की मीना भंडारी, वार्ड-98 से सुनीता देवी, वार्ड-87 की निर्मला त्यागी, पार्षद संजय सिंह व खोड़ा नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन  रीना भाटी के अलावा नामित पार्षद कपिल त्यागी ने अपना लिखित रूप से समर्थन दिया। इसको लेकर व्यापारियों ने सभी का आभार प्रकट किया। व्यापारी अब वार्डों में जाकर लोगों को पार्षद द्वारा फीस माफी के मुद्दे पर समर्थन देने के बारे में बताएंंगे।   -------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें