गाजियाबाद। संक्रमण की चपेट में आए जिला एमएमजी अस्पताल के एक वार्ड ब्याय की 25 दिन बाद मौत हो गई। 149 नए मरीज संक्रमण की चपेट में आए हैं। संक्रमण मुक्त हुए 237 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में संकमित मरीजों की संख्या 16581 हो गई है। इनमें से 15077 संक्रमण मुक्त हो चुके है, जबकि 80 संक्रमित मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। अभी होम आइसोलेशन एवं अलग-अलग अस्पतालों में 1424 मरीजों का इलाज चल रहा है।
-------------