फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत का रास्ता बंद करने का विरोध, बंद कराया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत का रास्ता बंद करने का विरोध, बंद कराया काम - वेब सिटी के अधिकारी खेत में बना रहे थे रास्ता माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। नायफल में किसानों ने वेबसिटी के अधिकारियों द्वारा खेत का रास्ता रोके जाने का विरोध कर काम बंद करा दिया। किसानों का आरोप था कि वेबसिटी ने किसान से बीच में जमीन खरीद ली है, उस जमीन के प्रयास में आसपास बिना अधिग्रहीत जमीन को भी नष्ट करने में जुटे हैं। सादत नगर इकला निवासी किसान जगबीर ने बताया कि उनका खेत खसरा संख्या 297 धनसिंह के नाम से है। उन्होंने आरोप लगाया कि वेब सिटी के अधिकारी पहले सिंचाई विभाग की जमीन को नष्ट कर दिया। इसके अलावा खेत तक जाने वाला रास्ता बंद करके अनावश्यक दबाव बनाना चाहते हैं। जबकि इसके पहले जिलाधिकारी द्वारा रास्ता नष्ट न करने का निर्देश दिया जा चुका है। इसके बावजूद वेबसिटी के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को रास्ते पर पोल लगा देने की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए। इससे काम कर रहे मजदूर भाग गए। किसानों ने वेबसिटी के अधिकारियों को बुलवाया, आरोप है कि कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। रास्ता बंद करने का विरोध करने वालों में जसबीर, चंदर सिंह, सुखी सिंह, विजय पाल, योगेंद्र, विरेंद्र, रामवती देवी, रेशनी देवी, संतोष देवी, महकी देवी एवं दया देवी सहित काफी संख्या में महिला किसान मौजूद थीं।  ----------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें