फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायदारों का ब्यौरा भरवाने में आरडब्ल्यूए आई आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
किरायदारों का ब्यौरा भरवाने में आरडब्ल्यूए आई आगे - पुलिस प्रशासन की इस मुहिम को सफल करने में जुटे लोग - फेडरेशन पदाधिकारी लोगों को कर रहे जागरूक माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। जिला व पुलिस प्रशासन की मुहिम को सफल बनाने में अब आरडब्ल्यूए पदाधिकारी आगे आए हैं। सोसायटियों में किरायदारों का ब्यौरा भरवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। फेडरेशन पदाधिकारियों द्वारा किरायदारों की सूचना दिए जाने वाला फार्म सभी आरडब्ल्यूए ग्रुप पर शेयर किया जा रहा है। फेडरेशन पदाधिकारी केके शर्मा ने बताया कि पूर्व में किरायदारों का ब्यौरा व पहचान भरवाने के लिए थाने के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। इसकी वजह से लोग बचते थे लेकिन अब विभाग ने मुहिम चलाई है तो आरडब्ल्यूए भी इस मुहिम में अपना पूरा सहयोग करेगी। दरअसल बीते दिनों में जिस तरह से क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, इससे अब आरडब्ल्यूए भी सोसायटी में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान रखना चाहती है। वसुंधरा आरडब्ल्यूए फेडरेशन पदाधिकारी कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि दरअसल पहले भी आरडब्ल्यूए प्रत्येक किरायदार की जानकारी रखना चाहती थी लेकिन कई पचड़े की वजह से लोग इनका फार्म नहीं भरवाते थे। अब पुलिस प्रशाासन भी सोसायटियों में पहुंच रहा है, ऐेसे में यह पहचान फार्म भरवाना आसान हो गया है। जो भी किरायदार पहले से रह रहे हें, उन्हें भी यह फार्म भरने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है ताकि दूसरे लोगों से भी भरवाया जा सके। फेडरेशन पदाधिकारियों का कहना है कि अब पुलिस प्रशासन भी इसमें सख्ती बरत रही है तो आरडब्ल्यूए के लिए भी दूसरों से यह फार्म भराना आसान हो गया है। कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि फिलहाल फार्म को सर्कुलेट कर दिया गया है। रविवार को अलग-अलग सोसायटी में कैंप लगाकर किरायदारों का फार्म भरवाया जाएगा। -------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें