अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
दिल्ली रोड पर स्थित घी बनाने वाली फैक्ट्री में सुबह सीएम फ्लाइंग ने कार्रवाई की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। टीम ने वहां से भारी मात्रा में घी जब्त किया। वही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी सेंपल एकत्रित किए। कार्रवाई सुबह से दोपहर तक जारी रही। सीएम फ्लाइंग ने बताया कि ये कार्रवाई सूचना के आधार पर की गई।