फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख रुपये में खरीदी कार, नहीं दिया पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक को झांसा देकर उसकी कार हड़प ली गई। आरोपी ने तो उसे कार की ढाई लाख रुपये रकम दे रहा है और न ही कार लौटा रहा है। पीडि़त युवक ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।  जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी अंशू सूरी पुत्र सुरेंद्र मोहन ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया है कि सिकंदराबाद के गांव लालपुर निवासी एक व्यक्ति ने उसकी कार को खरीदने की बात कही थी। आरोपी व्यक्ति द्वारा कार का सौदा 2.55 लाख रुपये में तय कर लिया गया। इसके बाद आरोपी व्यक्ति उसकी कार को ले गया और जल्द ही रुपये देने की बात कही। कई माह बीतने के बाद भी आरोपी व्यक्ति द्वारा न तो उसे रुपये दिए गए हैं और न ही उसकी कार वापस की जा रही है। रुपये और कार वापस मांगने पर आरोपी उसे हत्या की धमकी दे रहा है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में आरोपी वीरेश यादव पुत्र छिद्दा सिंह निवासी गांव लालपुर थाना सिकंदराबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें